Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

स्ट्रिंगर बनाने के नाम पर उगाही में लिप्त है साधना न्यूज!

भोपाल : अगर आप यह सोच कर साधना न्यूज़ में अपना बायोडाटा बतौर स्ट्रिंगर काम करने के लिए इस पते [email protected] पर भेज रहे हैं और यह सोच रहे हैं कि आप एक अच्छी पत्रकारिता कर सकते हैं, या आपको न्यूज़, स्टोरी के बदले में साधना न्यूज़ आप को भुगतान देगा तो आप बिलकुल गलत सोचते हैं. अगर आप को साधना न्यूज़ चैनल में काम करना है तो तैयार हो जाइए अपनी जेब ढीली करने के लिए है.

भोपाल : अगर आप यह सोच कर साधना न्यूज़ में अपना बायोडाटा बतौर स्ट्रिंगर काम करने के लिए इस पते [email protected] पर भेज रहे हैं और यह सोच रहे हैं कि आप एक अच्छी पत्रकारिता कर सकते हैं, या आपको न्यूज़, स्टोरी के बदले में साधना न्यूज़ आप को भुगतान देगा तो आप बिलकुल गलत सोचते हैं. अगर आप को साधना न्यूज़ चैनल में काम करना है तो तैयार हो जाइए अपनी जेब ढीली करने के लिए है.

जी हां, भ्रष्टाचार की जड़ें पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहरी पैठ जमाने लगी हैं. साधना न्यूज़ के इस फ़ोन नंबर 0091-07554097809 से कॉल करके उन लोगों से 50000 /- की डिमांड की जा रही है जो बतौर स्ट्रिंगर साधना न्यूज़ में काम करना चाहते हैं.

अपने आप को साधना न्यूज़ चैनल भोपाल से विपणन विभाग का कर्मचारी बताने वाला अजय श्रीवास्तव उन लोगों को 0091-07554097809 फ़ोन करके पहले यह पूछता है कि आप कहां के लिए काम करना चाहते हो? फिर सवाल होता है कि आप के पास कौन कैमरा है? अगर आपके पास कैमरा है तो आप को 50000/- जमा कराने होंगे.

हद तो तब हो जाती है जब उम्मीदवारों की पत्रकारिता का अनुभव, प्रतिभा और अध्ययन को ताक पर रख कर यह सारा खेल खेला जा रहा है. जब एक उम्मीदवार पत्रकार ने यह पुछा कि 50000/- किस बात के हैं? तो साधना न्यूज़ चैनल भोपाल से  विपणन विभाग का कर्मचारी बताने वाला अजय श्रीवास्तव गुस्से में भड़क गया और बोलने लगा कि तुमको क्या लगता है, यह पैसा मैं ले रहा हूं? यह पैसा चैनल में जमा होगा. फिर बोलने लगा कि लगता है मीडिया में काम करना नहीं आता है? यह पैसा विज्ञापनों का है जो तुमको देना होगा और हर माह राशि बढेगी वो भी तुमको ही देनी होगी. न्यूज़, स्टोरी का कोई भी भुगतान नहीं होगा.

जब उम्मीदवार पत्रकार ने प्रमुख संपादक से बात करने की बात कही तो डर के मारे फ़ोन ही काट दिया. अब सवाल यह आता है कि अपने आप को  साधना न्यूज़ चैनल भोपाल से विपणन विभाग का कर्मचारी बताने वाला अजय श्रीवास्तव उन लोगों को  0091-07554097809 से फ़ोन कर यह पैसा बटोरने का जो गोरखधन्दा कर रहा है, जिससे पत्रकारिता और साधना न्यूज़ दोनों का नाम बदमाम हो रहा है, क्या यह भ्रष्टाचार का एक रूप नहीं है? स्ट्रिंगर के नाम से बायोडाटा मांगे जा रहे हैं और काम पत्रकारिता के नाम पर विपणन का दिया जा रहा है. अगर कोई स्ट्रिंगर इस बात के लिए राज़ी हो भी जाता है कि वो इन नियम का पालन करेगा लेकिन अगर हर माह विज्ञापन नहीं दे सका तो? ज़ाहिर है कि न्यूज़ चैनल द्वारा विज्ञापन का दबाव बढेगा तो कहीं कोई स्ट्रिंगर दबाव के चलते कोई क्राइम न कर बैठे? फिर इसका ज़िम्मेदार कौन होगा? अजय श्रीवास्तव जैसे लोग या साधना न्यूज़ चैनल?

उल्लेखनीय है कि हाल ही में भड़ास पर विज्ञापन छपा जिसमें कहा गया कि स्ट्रिंगर की आवश्यकता है, इच्छुक लोग [email protected] पर मेल करें. स्ट्रिंगर की आवश्यकता के नाम पर बायो डाटा मांगे गए फिर मेल भेजने वालों को 0091-07554097809 नंबर से फोन कर पचास हजार रुपये जमा कराने को कहा गया. अगर आप साधना न्यूज़ चैनल में बतौर स्ट्रिंगर काम करना चाहते हैं तो कृपया बायो डाटा भेजने से पहले ज़रा सोच लें कि आप को बतौर स्ट्रिंगर काम करना है या बतौर विपणन कार्यकारी?

मध्य प्रदेश के सिहोर से युवा पत्रकार आमिर खान की रिपोर्ट. आमिर से संपर्क [email protected] के जरिए किया जा सकता है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...