यशवंत जी प्रणाम, मैं आपको बताना चाहता हूँ कि खबरों की दुनिया में एक नया नेशनल चैनल शुमार हुआ है जिसका नाम है जानो दुनिया. जानो दुनिया गुजरात के अहमदाबाद से शुरू हुआ है. चैनल शुरू होते ही जानो दुनिया पर देश के चारों कोनों से ख़बरों का आना शुरू हो गया है, जो एक न्यू चैनल के अच्छी बात है. फिर भी मैं आप सब को यह बताना चाहूँगा कि इस चैनल ने तमाम चैनलों के उन स्ट्रिंगर्स/रिपोर्टर्स को शामिल किया है, जो पहले से कई चैनलों को अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
मेरे कहने का मतलब है यदि कोई स्ट्रिंगर x चैनल में रिपोर्टर है तो उसे x में भी काम करने के साथ ही साथ जानो दुनिया में बने रहने की मौखिक सहमति दे रखी गई है. यशवंत जी जानो दुनिया की यह पहल किसी भी तरह से स्वागत योग्य नहीं है, क्यूंकि तमाम ऐसे स्ट्रिंगर्स/रिपोर्टर्स काम की तलाश में हैं, जिनको एक चैनल की आवश्कता है. यशवंत जी आपके के माध्यम से अपनी बात चैनल के संचालक तक पहुंचना चाहता हूँ कि ऐसे रिपोर्टर्स/स्ट्रिंगर्स आपके के किस काम के होंगे, जो आपके बैनर का नाम लेने में एतराज़ करें.
यशवंत जी जरा चैनल के संचालक सोचें कि जब बड़ी घटना घटित हो जाये तो ऐसे में एक बड़े चैनल का रिपोर्टर्स क्या जानो दुनिया पर फ़ोनो देना पसंद करेगा या फिर फिर अपने चैनल में फ़ोनो देगा. सर अभी मौका है जानो दुनिया के पास सोच समझ कर ईमानदार स्ट्रिंगर्स/रिपोर्टर्स का चयन करे जो गर्व से आपके चैनल की आईडी पकड़ सके. चैनल प्रबंधन की कार्यप्रणाली देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि यह चैनल स्ट्रिंगर विरोधी है.
एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.






