दैनिक हिंदुस्तान, मेरठ के संपादक सूर्यकांत द्विवेदी की कुर्सी चली गई है. सूत्रों के मुताबिक उन्हें हिंदुस्तान के दिल्ली आफिस से अटैच किया जा रहा है. मेरठ का नया संपादक अनिल भास्कर को बनाया गया है जो अभी तक हिंदुस्तान, बनारस में संपादक के पद पर काम कर रहे हैं. सूर्यकांत द्विवेदी पर मेरठ के मवाना जिले के पत्रकार संदीप नागर ने आरोप लगाया कि उनके काफी पैसे सूर्यकांत ने लिए हैं और लौटाए नहीं.
धोखाधड़ी के इस प्रकरण की जांच हिंदुस्तान प्रबंधन ने अपने स्तर पर कराई और मामले को सच पाया. हालांकि शशि शेखर ने सूर्यकांत को बचाने की भरसक कोशिश की लेकिन हिंदुस्तान प्रबंधन ने सूर्यकांत को कुर्सी से हटाने का फरमान जारी कर दिया है. सूर्यकांत कब तक दिल्ली आफिस से जुड़े रहेंगे, इस पर भी संदेह जताया जा रहा है.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





