वरिष्ठ पत्रकार स्मिता मिश्रा ने दक्षिण भारत के अखबार 'मेट्रो इंडिया' के दिल्ली ब्यूरो चीफ के रूप में नई पारी की शुरुआत की है. 'मेट्रो इंडिया' अभी हाल में ही आंध्र प्रदेश से लांच किया गया अंग्रेजी अखबार है. जिस ग्रुप ने इस अखबार को लांच किया है, उसका एक तेलगु दैनिक और एक तेलगु रीजनल न्यूज चैनल में मालिकाना हिस्सा है. यह ग्रुप तेलंगाना समर्थक है. ग्रुप के मालिक हैं सीएल राजम, जो आंध्र प्रदेश के मशहूर उद्योगपति हैं.

Smita Mishra
मेट्रो इंडिया अखबार के संपादक ए. श्रीनिवास राव हैं जो हैदराबाद के जाने-माने पत्रकार हैं. ए. श्रीनिवास राव मेल टुडे, आंध्रा के हेड रह चुके हैं. मेट्रो इंडिया का दिल्ली एडिशन भी जल्द लांच किए जाने की तैयारी चल रही है. स्मिता मिश्रा को दिल्ली की जिम्मेदारी दी गई है. स्मिता इसके पहले हिंदुस्तान अखबार के नेशनल ब्यूरो में कार्यरत रही हैं. उसके पहले दैनिक भास्कर, दिल्ली में नेशनल ब्यूरो में वरिष्ठ पद पर कार्यरत हुआ करती थीं. स्मिता कई अखबारों में कालम लिखती हैं और कई न्यूज चैनलों पर सामयिक मसलों पर गेस्ट के रूप में डिबेट में हिस्सा लेती हैं.
भड़ास तक अपनी बात आप [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.