भोपाल। वीडियो पत्रकार संतोष जोशी का निधन हो गया। वे पिछले 20 दिनों से स्वाईन फ्लू से पीड़ित थे। अरेरा कालोनी के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। जहां उन्होंने उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। इलेक्ट्रानिक मीडिया में लम्बे समय से कार्यरत वरिष्ठ कैमरापर्सन संतोष जोशी अब इस दुनिया में नहीं रहे।
अपनी कुशल वीडियोग्राफी से लोगों के बीच खास पहचान बनाने वाले वीडियो पत्रकार के निधन पर मीडिया जगत ने दुःख व्यक्त किया है। 20 दिनों से जिंदगी और मौत से जूझते हुए वीडियो पत्रकार संतोष जोशी ने सोमवार की शाम जैसे ही अंतिम सांस ली, लोगों की भीड़ अस्पताल के बाहर इकट्ठा हो गई।
मंगलवार सुबह 10 बजे भदभदा विश्रामघाट पर वरिष्ठ कैमरा पर्सन संतोष जोशी का अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले अरेरा कालोनी से बाणगंगा प्रताप नगर होते हुए शवयात्रा रवाना होगी। अपनी व्यवहार कुशलता, कर्मठता और कार्यशैली के लिए संतोष जोशी हमेशा याद किये जाते रहेंगे।






