भोपाल : एक बार फिर गैंगरेप की घटना से देश शर्मसार हुआ है. घटना मध्य प्रदेश के दतिया जिले की है. यहां सात लोगों ने एक स्विस महिला के साथ गैंगरेप किया है. यह रिपोर्ट शनिवार को मिली. रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित महिला अपने पति के साथ साइकिल से मध्य प्रदेश से आगरा जा रही थी. पति-पत्नी दोनों दतिया के झाडिया गांव के पास कंपेनिंग कर रहे थे.
खबर है कि इसी दौरान साल लोग आए और इनसे लूटपाट की. इसके बाद महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया. एमपी पुलिस ने सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पीडित विदेशी महिला को ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं.






