जयपुर : वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश दुबे को स्व. गणेश मन्त्री पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. दुबे को यह पुरस्कार सांसद संजय निरूपम एवं वरिष्ठ पत्रकार नंदकिशोर नौटियाल ने प्रदान किया। परहित सेवा संघ के संस्थापक अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा की पुण्यस्मृति में मुम्बई में आयोजित इस आयोजन में दुबे को पुरस्कार स्वरूप 51000 रुपए, शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र दिया गया।
भड़ास से संपर्क [email protected] के जरिए किया जा सकता है.






