इंडियन एंटरटेन्मेंट टेलीविजन के छठे सप्ताह की रेटिंग आ गई है. इस बार चैनल के पोजिशन में कोई बदलाव नहीं आया है, उनके रेटिंग प्वाइंट जरूर कम हो गए हैं. स्टार प्लस ने अपने नम्बर वन का स्थान मेंटेंन रखा है, लेकिन उसे रेटिंग अंकों का नुकसान हुआ है. इस बार स्टार प्लस 264 जीआरपी के साथ पहले स्थान है है, जबकि पिछले सप्ताह इसकी जीआरपी 281 प्वाइंट थी. जीटीवी ने इस बार अपने रेटिंग प्वाइंट में 29 अंकों की बढ़ोतरी के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है.
जी टीवी के इस सप्ताह 243 जीआरपी प्वाइंट हैं, जो पिछले 214 जीआरपी था. कलर्स छठवें सप्ताह भी तीसरे स्थान पर बना हुआ है. हालांकि इस सप्ताह उसे चार अंकों की मामूल हानि हुई है. उसकी 206 जीआरपी रेटिंग है, जो पिछले सप्ताह 210 जीआरपी थी. इस बार सोनी चैनल की लगातार गिरती रेटिंग रुकी है. इस सप्ताह उसे एक अंक का फायदा मिला है. वह इस सप्ताह भी चौथे स्थान पर काबिज है. इस बार इसकी जीआरपी 160 प्वाइंट है.
पांचवें स्थान पर मौजूद सब टीवी की रेटिंग भी लगातार गिर रही है. पिछले सप्ताह की इसकी जीआरपी 134 थी, जो गिरकर 132 जीआरपी पर पहुंच गई है. लाइफ ओके भी मामूली बढ़त के साथ 124 जीआरपी के साथ छठवें स्थान पर मौजूद हैं. पिछले सप्ताह इसकी जीआरपी 121 थी. स्टार उत्सव 51 जीआरपी के साथ सातवें स्थान पर मौजूद है. पिछले सप्ताह इसकी रेटिंग 52 जीआरपी थी.






