Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

स्‍पॉट फिक्सिंग : राजीव शुक्‍ला को देना पड़ा इस्‍तीफा

नई दिल्ली : आईपीएल अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने शनिवार को स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण से उपजे तूफान के बीच पद से इस्तीफा दे दिया। इससे बोर्ड अध्यक्ष एन श्रीनिवासन पर इस्तीफे के लिये दबाव बढ़ गया है। चेन्नई में बोर्ड की कार्यसमिति की आपात बैठक से एक दिन पहले शुक्ला ने पद छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि हालिया घटनाक्रम के मद्देनजर यह जरूरी हो गया था।

नई दिल्ली : आईपीएल अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने शनिवार को स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण से उपजे तूफान के बीच पद से इस्तीफा दे दिया। इससे बोर्ड अध्यक्ष एन श्रीनिवासन पर इस्तीफे के लिये दबाव बढ़ गया है। चेन्नई में बोर्ड की कार्यसमिति की आपात बैठक से एक दिन पहले शुक्ला ने पद छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि हालिया घटनाक्रम के मद्देनजर यह जरूरी हो गया था।

उन्होंने कहा,‘मैंने आईपीएल अध्यक्ष पद छोड़ने का फैसला किया है। मैं कुछ समय से इस पर विचार कर रहा था। मुझे लगता है कि अब इस्तीफा देने का समय आ गया है।’ उन्होंने कहा कि उन्होंने बीसीसीआई सचिव संजय जगदाले और कोषाध्यक्ष अजय शिर्के के इस्तीफे को भी ध्यान में रखा।

शुक्ला ने कहा, ‘संजय जगदाले और अजय शिर्के ने भारतीय क्रिकेट के हित में पद छोड़ा। मुझे लगता है कि यह सही समय था।’ उन्होंने कहा,‘मुझे आईपीएल का अध्यक्ष पद दिया गया था और मैने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश की। विवादों के बावजूद टूर्नामेंट का आयोजन अच्छा हुआ। स्टेडियम खचाखच भरे थे जिससे साबित होता है कि आईपीएल अभी भी लोकप्रिय है।’ उन्होंने कहा कि वह कभी किसी पद के पीछे नहीं भागे और सिर्फ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह कर रहे थे। (एजेंसी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...