शाहजहांपुर से प्रकाशित शेखर टाइम्स लखनऊ से प्रकाशित स्वतंत्र भारत की खबरों को काफी समय से चोरी करके छाप रहा है। शेखर टाइम्स के प्रकाशन के अवसर पर तमाम दावे किए गए थे जो हवाई साबित हुए हैं। जिले में ही कई स्थानों पर रिपोर्टर नहीं हैं। इस कारण चोरी की खबरों से काम चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि शेखर टाइम्स के संपादक सरदार शर्मा पहले स्वतंत्र भारत के शाहजहांपुर ब्यूरो प्रमुख थे।
खबरों की चोरी से सबसे ज्यादा नुकसान स्वतंत्र भारत के पत्रकारों का हो रहा है। उनकी खबरें शेखर टाइम्स में छप जाती हैं और शेखर टाइम्स के पत्रकार कुछ खबरें अतिरिक्त कर लेते है जिससे शेखर टाइम्स में खबरों की संख्या बढ जाती है। इससे स्वतंत्र भारत के सरकुलेशन पर भी प्रभाव पड़ रहा है। स्वतंत्र भारत के पत्रकारों के ऐतराज के बावजूद खबरों की चोरी का क्रम जारी है। दिनांक 22 अक्तूबर के अंक में भाजपा की जो खबर स्वतंत्र भारत में प्रकाशित हुई है वही खबर हूबहू शेख्र टाइम्स में भी छापी गई है। अब शाहजहांपुर के पाठक कहने लगे हैं कि स्वतंत्र भारत और शेखर टाइम्स की एक ही लीला है। स्वतंत्र भारत प्रबंधन भी तब चेतेगा, जब उसका शाहजहांपुर में भारी नुकसान हो जाएगा।
एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित. इस पत्र के साथ संबंधित खबरों की कटिंग भी भेजी गई है जिससे जाहिर होता है कि वाकई चोरी का काम धड़ल्ले से चल रहा है.






