गुजरात के सूरत से प्रकाशित हिंदी साप्ताहिक स्वतंत्र राजस्थान ने दूसरे साल में प्रवेश किया है. 12 पेज के इस अखबार के संपादक राजसमंद जिले के रहने वाले मोती सिंह राजपूत हैं. वहीं कर्नाटक के हुबली से प्रकाशित हिंदी अखबार 'आपणां अंदाज' ने भी तीन वर्ष पूरे करके चौथे वर्ष में प्रवेश किया है. इस अखबार के प्रकाशक और संपादक सुरेंद्र के मेहता हैं. इस अखबार की लांचिंग 8 जून 2009 को हुई थी.






