Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

स्‍वतंत्र वार्ता का निजामाबाद व विशाखापत्‍तनम एडिशन बंद, संपादक प्रदीप श्रीवास्‍तव का इस्‍तीफा

दक्षिण भारत के प्रमुख हिंदी अखबार दैनिक स्‍वतंत्र वार्ता का निजामाबाद एवं विशाखापत्‍तनम एडिशन पर ताला लग गया है. संघी ग्रुप के अखबार का प्रकाशन एजीए पब्लिकेशन के बैनर तले किया जा रहा है. अखबार के संपादक प्रदीप श्रीवास्‍तव ने भी इस्‍तीफा दे दिया है. वे पिछले एक दशक से इस अखबार से जुड़े हुए थे. कुछ दिन पहले अखबार के प्रमुख संपादक समेत कई लोगों ने इस्‍तीफा दे दिया था. बताया जा रहा है कि अखबार की आर्थिक स्थिति खराब है, कई महीने से कर्मचारियों को सेलरी नहीं मिली है.

दैनिक स्‍वतंत्र वार्ता का प्रकाशन हैदराबाद, निजामाबाद एवं विशोखापत्‍तनम से किया जा रहा था. अब केवल हैदराबाद एडिशन ही प्रकाशित किया जा रहा है. जबकि इसी समूह द्वारा प्रकाशित तेलगू अखबार वार्ता का प्रकाशन जारी है तथा इसके 19 एडिशन प्रकाशित किए जा रहे हैं. खबर है कि प्रबंधन से अनबन होने के बाद प्रदीप श्रीवास्‍तव ने इस्‍तीफा दिया है. हालांकि चर्चा है कि गिरीश संघी के इस अखबार को खरीदने के लिए दूसरे ग्रुप सक्रिय हैं. यह अखबार दक्षिण भारत में हिंदी का प्रमुख अखबार है.

इस्‍तीफा देने वाले प्रदीप श्रीवास्तव करीब ढाई दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्‍होंने अपने कॅरियर की शुरुआत 1986 में बनारस में आज अखबार के साथ की थी. इसके बाद हरियाणा से निकल रहे विश्वमानव के साथ जुड़े. असम से प्रकाशित उत्‍तरकाल को भी अपनी सेवाएं दीं. देवीलाल के अखबार जनसंदेश में भी काम किया. इसके बाद महाराष्‍ट्र के औरंगाबाद से प्रकाशित देवगिरी समाचार के साथ भी वरिष्‍ठ पद पर जुड़े. सन 2000 में स्‍वतंत्र वार्ता ज्‍वाइन कर लिया था, तब से वहीं कार्यरत थे. समझा जा रहा है कि ये जल्‍द ही किसी दूसरे संस्‍थान से जुड़ने वाले हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...