दैनिक जागरण, लखनऊ से खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार तथा ब्यूरोचीफ रहे स्वदेश कुमार को ब्यूरो से हटाकर डेस्क पर भेज दिया गया है. स्वदेश कुमार अब डाक डेस्क पर अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे. वे अब तक ब्यूरो में सपा समेत कई महत्वपूर्ण बीट की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. स्वेदश कुमार की जगह हिंदुस्तान से आए परवेज को जिम्मेदारी सौंपी गई है. परवेज कुछ दिन पहले ही हिंदुस्तान से इस्तीफा देकर दैनिक जागरण से जुड़े हैं. स्वदेश कुमार की सारी बीट परवेज ही देखेंगे.






