Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

स्‍वस्‍थ समाज के लिए नारी का होना बहुत महत्‍वपूर्ण : राहुल देव

भिवानी : वरिष्ठ पत्रकार व सामजिक चिंतक राहुल देव ने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए समाज में नारी का होना बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए हमें नारी की कद्र और उसकी इज्जत करने के अलावा कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगानी होगी। इसके लिए सबको एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो एक दिन हमारे देश का नाम खत्म हो जाएगा। वे यहां रविवार को त्रिवेणी संस्था द्वारा केएम पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद सार्धशती के उपलक्ष्य में नारी सशक्तिकरण विषय पर राष्ट्रीय व्याख्यान एवं सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

भिवानी : वरिष्ठ पत्रकार व सामजिक चिंतक राहुल देव ने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए समाज में नारी का होना बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए हमें नारी की कद्र और उसकी इज्जत करने के अलावा कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगानी होगी। इसके लिए सबको एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो एक दिन हमारे देश का नाम खत्म हो जाएगा। वे यहां रविवार को त्रिवेणी संस्था द्वारा केएम पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद सार्धशती के उपलक्ष्य में नारी सशक्तिकरण विषय पर राष्ट्रीय व्याख्यान एवं सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सभापा की प्रदेशाध्यक्ष नीलम अग्रवाल मौजूद थी। समारोह को संबोधित करते हुए राहलु देव ने कहा कि हरियाणा ही नहीं पूरे देश में गिरता लिंगानुपात सबसे बड़ी चिंता का विषय है। इसलिए इसे सुधारने के लिए हमें प्राथमिकता के आधार पर काम करना होगा। यह बात प्रसिद्ध चिंतक राहुल देव ने कही। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में महिलाओं की कमी सबसे बड़ी सामाजिक समस्या है। इसके लिए पुरुष तो जिम्मेदार हैं ही, महिलाओं की भागीदारी से भी इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए इन दोनों को ही अब इस दिशा में जागरूक होने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि इस समस्या के लिए हमारे अंदर बेटों की चाहत सबसे बड़ा कसरण है। जबकि आज हम देख रहे हैं कि हमारी बेटियां भी किसी मामले में कम नहीं रह रही। सभापा की प्रदेश अध्यक्ष नीलम अग्रवाल ने कहा कि हमारे देश में नारी को शुरू से ही भोग का साधन माना जाता रहा है। इस कारण हमारे देश में महिलाओं की संख्या कम हो रही है। इसी मौके पर डॉक्टर ध्वनि शर्मा ने कहा कि आज हमारे समाज में महिलाएं रोजाना नया इतिहास रच रही हैं। मंच संचालन डॉ. अनिता बासोतिया ने किया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. केके बासोतिया ने अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में शिक्षा व सामजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली 21 महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिसमें पूनम कपूर, सतविंद्र कौर, रमा कौशिक के अलावा शिक्षाविद् संतोष नागर, उषा गुप्ता, रीमा परमार, राजबाला कौशिक, शकुंतला गाबा, माया शर्मा, अमिता शर्मा, संतोष बड़सी, सुमन परमार, शांता जोशी, द्रोपदी वागले, मधु जैन और डॉ. सोनिया भूषण शामिल थी। इस मौके पर डा. अनिल गौड़, अग्रवाल सभा अध्यक्ष विजय बंसल टैणी, सीए महेश गोयल, दिनेश लुहारीवाला, पूनम चंद, विम्मी सिंह, डॉ. भामा अग्रवाल, डॉ. अनिल गौड़, अध्यापक नेता रामोतार शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...