इलाहाबाद। दिल्ली से सूचना आ रही है कि समाजवादी पार्टी के नेता व इलाहाबाद के गंगापार स्थित हंडिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेश नारायण सिंह ने लंबी बीमारी के बाद सोमवार को दम तोड़ दिया। विधायक सिंह कई महीने से बीमार थे। उन्हें गुर्दे के बीमारी की शिकायत थी। उनका इलाज एम्स दिल्ली में चल रहा था।
इलाहाबाद जिले के आसपास की राजनीति में महेश नारायण सिंह का नाम काफी जाना पहचाना था। करीब चार दशक के अपने राजनैतिक जीवन में महेश नारायण सिंह आजीवन समाजवादी विचारधारा से जुड़े थे। छात्र जीवन से राजनीति शुरू करने वाले महेश नारायण सिंह काफी तेज तर्रार नेता माने जाते थे। लोकप्रियता के चलते वे तीसरी बार विधायक चुने गए थे।
इलाहाबाद से शिवाशंकर पांडेय की रिपोर्ट






