Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

हत्‍यारोपी भाजपा एमएलसी ने दी पत्रकारों को धमकी

कटिहार में पत्रकार के भाई की हत्‍या की खबर दिखाए जाने से नाराज भाजपा एमएलसी अशोक अग्रवाल अब पत्रकारों को भी धमकाने लगे हैं. इस हत्‍या में अशोक अग्रवाल को भी आरोपी बनाया गया है. मामला सत्‍ता पक्ष के एमएलसी से जुड़े होने के कारण पुलिस भी दबाव में है. पत्रकार संभावना जता रहे हैं कि एमएलसी जांच प्रभावित कर सकते हैं. अशोक अग्रवाल इसी चलते पत्रकारों से नाराज हैं. बताया जा रहा है कि भाजपा एमएलसी ने अपने आवास पर पत्रकारों को धमकी दी.

पूरा मामला उस वक्‍त का है जब 17 जुलाई को हुए धीरज हत्‍याकांड की जांच करने पटना से फोरेंसिक टीम अगले दिन यानी 18 जुलाई को कटिहार पहुंची थी. इसी खबर को कवर करने के लिए पत्रकार पहुंचे थे. पत्रकारों को एमएलसी दफ्तर में बुलाकर यह धमकी दी गई कि ज्‍यादा तेज ना चलें और ज्‍यादा ना उड़ें… वरना अंजाम बुरा होगा. दो पत्रकारों को स्‍पष्‍ट धमकी देते हुए दुसरे पत्रकारों को भी चेताया गया.

उल्‍लेखनीय है कि इस हत्‍याकांड में पुलिस ने अशोक अग्रवाल की संदेहास्‍पद भूमिका पर टीवी मीडिया ने कई सवाल खड़े किए हैं. जिससे एमएलसी काफी खफा हैं और मामले को दबाने के इरादे से अब मीडिया को भी धमकाने की हरकत पर उतारू हो गए हैं. वहीं दूसरी तरफ कटिहार पत्रकार संघ ने इसकी निंदा करते हुए कहा है कि मीडियाकर्मियों को धमकी देने वालों को बर्दास्‍त नहीं किया जाएगा. अध्‍यक्ष निरंजन सिंह ने स्‍पष्‍ट कहा है कि जरूरत पड़ी तो धमकी के खिलाफ आंदोलन की रणनीति भी तैयार की जाएगी. अन्‍य दलों ने भी इस घटना की निंदा की है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...