Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

दिल्ली

हद है… ये भारतीय रेल है…

Satyendra Pratap Singh : अभी महाराष्ट्र में एक ट्रेन के स्लीपर क्लास में आग लगने से सात लोग मर गए। इसके पहले आंध्र प्रदेश में ट्रेन में आग लगी थी। अगर चालीस साल की दुर्घटनाओं और लाशों को गिनें तो बस लाश ही गिनेंगे। अगर ये घटना यूपी/बिहार में होती तो शायद बुद्धिजीवी लोग कह देते कि ये भुच्चड़, मूर्ख, गंवार और बीड़ी पियाक हैं, मरने के ही काबिल हैं।

Satyendra Pratap Singh : अभी महाराष्ट्र में एक ट्रेन के स्लीपर क्लास में आग लगने से सात लोग मर गए। इसके पहले आंध्र प्रदेश में ट्रेन में आग लगी थी। अगर चालीस साल की दुर्घटनाओं और लाशों को गिनें तो बस लाश ही गिनेंगे। अगर ये घटना यूपी/बिहार में होती तो शायद बुद्धिजीवी लोग कह देते कि ये भुच्चड़, मूर्ख, गंवार और बीड़ी पियाक हैं, मरने के ही काबिल हैं।

और एक जापान है। हिताची वहां रेल चलाते हैं साढ़े तीन सौ किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार से। मुस्कुराते हुए कहते हैं कि हमारी बुलेट ट्रेन एक्सीडेंट फ्री है, जो चालीस साल से ऊपर हुई चलते। उसमे यात्रा करने वाले बताते हैं कि अगर ट्रेन अचानक रुक जाए तो हम बूझ जाते हैं कि तेज भूकंप आने वाला है! बस हम लोग लगे रहें साम्प्रदायिकता / गैर साम्प्रदायिकता में! न पढने दें 80% आबादी को! मानें 20% को जन्मजा योग्य! गाएं कि हमारे पास पुष्पक विमान था, शल्य चिकित्सा थी, हाथी का मुंह आदमी को लगा देते थे! ये करने के अलावा हम कबार ही क्या सकते हैं…

पत्रकार सत्येंद्र प्रताप सिंह के फेसबुक वॉल से.

Trivedi Nikhilesh : कल रात एक भयानक हादसे में देहरादून एक्सप्रेस के 9 यात्री जिन्दा जल गए। ये सभी गहन निद्रा में थे। एक दो हफ्ते पहले आंध्र में भी ऐसी ही घटना में 30 मुसाफिर चल बसे। अक्सर रात्रि में आग लगने पर सोये हुए यात्रियों पर आफत टूट पड़ती है और रेल विभाग मुआवजा देकर मामला नत्थी कर देता है। क्या रेलवे बोर्ड ऐसा सिस्टम विकसित नहीं कर सकता क्या कि आग की शुरुआत होते ही या धुँआ उठते ही ट्रेन के ब्रेक लग जाएँ और पूरी ट्रेन में सायरन बज उठे। यदि ऐसा हो जाये तो कितनी जिंदगियां बच सकेंगी।

निखिलेश त्रिवेदी के फेसबुक वॉल से.


इसको भी पढ़ें:

आप लोग रेलवे के खिलाफ क्यों नहीं लिखते?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...