Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

”हमलोगों को दो माह से वेतन नहीं मिला, विजय प्रकाश सिंह गाडि़यां बदल रहे हैं”

सर जी नमस्ते, आप के माध्यम से लोगों तक यह जानकारी देना चाहता था कि हिन्दी पायनियर हो या इंग्लिश पायनियर, दोनों जगह दो महीने का वेतन रूका हुआ है। काम भी जम कर लिया जा रहा है और वेतन नहीं दिया जा रहा है। लोग अगर वेतन मांग रहे हैं तो उनसे कहा जा रहा है जहां मिल जाए वहां चले जाओ। वेतन देने में विजय प्रकाश लापरवाही कर रहे हैं और वेतन मांगने पर धमकी देते हैं। इतना ही नहीं वेतन मरने के चक्कर में लोग कहीं दूसरी जगह भी नहीं जा पा रहे हैं। कई लोग छोड़ना चाहते हैं पर छोड़ नहीं पा रहे हैं।

सुना है कि पायनियर के प्रधान सम्पादक मित्रा जी ने वहां सबका वेतन भेज दिया है पर इन्होंने यहां नहीं बाटा है और विजय प्रकाश सिंह ने अपने लिए एक नयी गाड़ी खरीद ली है। मित्रा जी पिछले आठ सालों से एक होण्डा सिटी गाड़ी से चल रहे हैं वहीं विजय प्रकाश सिंह हर साल-दो साल पर गाड़ियां खरीद रहे हैं। पायनियर में काम कर रहा हर कर्मचारी उनके पीठ पीछे उन्हें गालियां देता है पर उनके मुंह पर नहीं कह पाता। लोगों का वेतन खा कर गाड़ियां खरीद रहे विजय प्रकाश सिंह पायनियर के कर्मचारियों को कर्जे में डूबोते जा रहे हैं और अपने मौज कर रहे हैं। हिन्दी पायनियर की असफलता का सबसे बड़ा कारण विजय प्रकाश खुद हैं। लगातार पिट रहा हिन्दी पायनियर के कर्मचारियों को दो बार रद्दी बेच-बेच कर वेतन बांटा है। लगातार कर्मचारियों का शोषण कर रहे विजय प्रकाश सिंह कई लोगों की हाय ले रहे हैं। हम आपके माध्‍यम से चंदन मित्रा जी से कहना चाहते हैं कि वो दो महीने से रूका हम लोगों का वेतन दिलवाएं ताकि हम लोग चैन रह सकें।

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित. 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...