Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

‘हमवतन’ के संपादक और पत्रकार के बीच हाथापाई

नोएडा के सेक्‍टर 63 स्थित साप्‍ताहिक अखबार 'हमवतन' एक बार फिर सुर्खियों में है. खबर है कि एक कर्मचारी और संपादक के बीच जमकर थुका-फजीहत हुई है. इस पूरे मामले की जानकारी पुणे को भी दे दी गई है. बताया जा रहा है कि यह पूरा घटनाक्रम तबादले के मामले को लेकर हुआ है. वरिष्‍ठ संपादकीय कर्मी अनीत उपाध्‍याय का तबादला पिछले दिनों बनारस के लिए कर दिया गया है. उनको इस आशय की जानकारी स्‍थानीय एचआर हेड इश्तियाक ने दी.

नोएडा के सेक्‍टर 63 स्थित साप्‍ताहिक अखबार 'हमवतन' एक बार फिर सुर्खियों में है. खबर है कि एक कर्मचारी और संपादक के बीच जमकर थुका-फजीहत हुई है. इस पूरे मामले की जानकारी पुणे को भी दे दी गई है. बताया जा रहा है कि यह पूरा घटनाक्रम तबादले के मामले को लेकर हुआ है. वरिष्‍ठ संपादकीय कर्मी अनीत उपाध्‍याय का तबादला पिछले दिनों बनारस के लिए कर दिया गया है. उनको इस आशय की जानकारी स्‍थानीय एचआर हेड इश्तियाक ने दी.

खबर है कि इश्तियाक ने अनीत को ट्रांसफर लेटर देना चाहा तो उन्‍हों ने लेने से इनकार कर दिया तथा कहा कि मेरी नियुक्ति पुणे से हुई है, लिहाजा पुणे से जारी ट्रांसफर लेटर ही वे स्‍वीकार करेंगे. अनीत के पत्र नहीं लेने के बाद एचआर ने उनके मेल पर ट्रांसफर लेटर भेज दिया. अनीत ने इस पर वही जवाब लिखा. बताया जा रहा है कि इसके बाद संपादक आरपी श्रीवास्‍तव ने अनीत को अपनी केबिन बुलाया तथा बनारस जाने को कहा.

सूत्रों का कहना है कि इसके बाद ही विवाद बढ़ गया. अनीत तथा संपादक के बीच गाली-ग्‍लौज शुरू हो गई. बताया तो यहां तक जा रहा है कि इन लोगों के बीच हाथापाई भी हुई. अन्‍य सहकर्मियों ने किसी तरह दोनों लोगों को अलग किया. अनीत ने इस मामले की जानकारी पुणे स्थित कारपोरेट ऑफिस को भी दे दी है. अभी प्रबंधन ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है. इस घटनाक्रम से प्रबंधन भी खासा नाराज बताया जा रहा है. अब देखना है कि इस मामले में गाज किसके ऊपर गिरती है. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...