Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

हमवतन को मिला बेस्‍ट वीकली न्‍यूजपेपर ऑफ द ईयर का अवार्ड

राजधानी दिल्ली के फिक्की सभागार में 24 मार्च की शाम एक भव्य रंगारंग कार्यक्रम के बीच मीडिया फेडरेशन आफ इंडिया की ओर से आयोजित छठे एक्सीलेंस अवार्ड समारोह में राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक ‘हमवतन’ को ‘बेस्ट वीकली न्यूजपेपर आफ द ईयर अवार्ड’ से नवाजा गया। यह पुरस्कार समाचार पत्र के प्रधान संपादक निर्मलेंदु साहा ने ग्रहण किया। हिंदी की साप्ताहिक पत्रिका ‘रविवार’ से शुरुआत करने वाले और देश के प्रमुख हिंदी दैनिक नवभारत टाइम्स में दो बार ‘इंद्रधनुष’ तथा ‘हैलो दिल्ली’ मैगजीन का संपादन कर चुके श्री साहा ने इस मौके पर अपने पत्रकारीय अनुभव साझा करते हुए बताया कि पत्रकारिता को नए आयाम देने वाले स्व. एसपी सिंह और प्रख्यात पत्रकार एमजे अकबर के साथ रहकर बहुत कुछ सीखा और समझा।

राजधानी दिल्ली के फिक्की सभागार में 24 मार्च की शाम एक भव्य रंगारंग कार्यक्रम के बीच मीडिया फेडरेशन आफ इंडिया की ओर से आयोजित छठे एक्सीलेंस अवार्ड समारोह में राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक ‘हमवतन’ को ‘बेस्ट वीकली न्यूजपेपर आफ द ईयर अवार्ड’ से नवाजा गया। यह पुरस्कार समाचार पत्र के प्रधान संपादक निर्मलेंदु साहा ने ग्रहण किया। हिंदी की साप्ताहिक पत्रिका ‘रविवार’ से शुरुआत करने वाले और देश के प्रमुख हिंदी दैनिक नवभारत टाइम्स में दो बार ‘इंद्रधनुष’ तथा ‘हैलो दिल्ली’ मैगजीन का संपादन कर चुके श्री साहा ने इस मौके पर अपने पत्रकारीय अनुभव साझा करते हुए बताया कि पत्रकारिता को नए आयाम देने वाले स्व. एसपी सिंह और प्रख्यात पत्रकार एमजे अकबर के साथ रहकर बहुत कुछ सीखा और समझा।

निर्मलेंदु साहा को हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडडा के सलाहकार शिव कुमार भाटिया और मध्य प्रदेश से आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मानवेंद्र सिंह ने पुरस्कार प्रदान किया। समारोह में विभिन्न मीडिया समूहों से जुड़े कुल 38 पत्रकारों को सम्मानित किया गया। करीब दो घंटे चले इस भव्य समारोह में सभी विजेताओं को प्रतीक चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण समारोह की शुरुआत मीडिया फेडरेशन आफ इंडिया के अध्यक्ष अरुण शर्मा और उपाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना ने की।

अरुण शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता से जुड़ा हर व्यक्ति सम्मान का हकदार है, वह समाज को आईना दिखाने का काम करता है। हम सभी को सम्मानित तो नहीं कर सकते, पर उनमें जो बेहतर कार्य कर रहे हैं, उन्हें सम्मानित करने का प्रयास जरूर करते हैं। उपाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना ने इस मौके पर मीडिया फेडरेशन की परिकल्पना और छह वर्षों के सफर को उपस्थितजनों के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि संगठन के साथ हर साल देश-विदेश के पत्रकार जुड़ते आ रहे हैं और मिलकर काम करने की पेशकश भी मिल रही है। हम उम्मीद करते हैं कि इस साल के अंत तक न्यू जर्सी (अमेरिका), स्लोवानिया (यूरोप), इराक और कुछ अन्य देशों में भी फेडरेशन की शाखाएं काम करने लगेंगी।

इस मौके पर मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री  मानवेंद्र सिंह, हरियाणा सरकार में मुख्यमंत्री के सलाहकार शिव भाटिया ने बेस्ट चैनल हेड आफ द ईयर का सम्मान एसआईटीवी के हेड मनोज मनु को प्रदान किया। बेस्ट न्यूज प्रोग्राम आफ द ईयर का सम्मान एसआईटीवी के ग्रुप प्रोग्रामिंग हेड संतोष राज को कार्यक्रम ‘सबसे बड़ी बहस’ के लिए प्रदान किया गया। बेस्ट ब्यूरो चीफ आफ द ईयर के खिताब से सहारा एनसीआर की इंचार्ज पूनम मेहता द्विवेदी को नवाजा गया। सहारा समय की एंकर व प्रोड्यूसर चित्रा त्रिपाठी को बेस्ट न्यूज कास्टर तथा बेस्ट एंकर आफ द ईयर पुरस्कार सहारा समय की एंकर रंजना शर्मा को मिला। सहारा समय के रंजन कुमार को बेस्ट प्रोड्यूसर का सम्मान प्रदान किया गया।

इसके अलावा सम्मानित होने वालों में बेस्ट बिजनेस कॉरस्पोंडेंट आफ द ईयर का सम्मान जनसत्ता के फैजल इमाम, बेस्ट स्पेशल कॉरस्पोंडेंट का सम्मान एनडीटीवी के उमा शंकर सिंह, बेस्ट जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के जनरल सेक्रेटरी अनिल आनंद, बेस्ट मीडिया यंग इंटरप्रेनियर का सम्मान चैनल एटूजेड के चेयरमैन दीपक गुप्ता को मिला। इस वर्ष दो बुजुर्गों को लाइफ टाइम एचीवमेंट आफ द ईयर का सम्मान ‘जज्‍बात’ भोपाल के संपादक, कवि और सामाजिक नेता शंकर लाल साबू और हिमायती के संपादक डा. सोहनलाल सुमनाक्षर को दिया गया। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान राजस्थान से आए हाजी लंगा एंड पार्टी ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया, जिसे खूब सराहा गया।

 

 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...