Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

हमवतन से बीपेंद्र टर्मिनेट, ललितपुर के पत्रकारों की जान खतरे में, दीपक सैनी पर ठगी का आरोप

हमवतन अखबार मैनेजमेंट ने नागपुर के प्रतिनिधि बीपेंद्र कुमार सिंह को टर्मिेनेट कर दिया है. हमवतन के आरंभ से ही बीपेंद्र इससे जुड़े हुए थे. उन्हें ना तो नोटिस दिया गया और ना ही कोई जवाब-तलाब किया गया. उनके मेल पर सीधे टर्मिनेशन का लेटर भेज दिया गया. वे नागपुर से पूरे विदर्भ की रिपोर्टिंग, मार्केटिंग, सर्कुलेशन आदि कार्य देख रहे थे. चर्चा है कि नागपुर से एसएन विनोद के साईं प्रसाद मीडिया में आने से उनके द्वारा अपना आदमी लाए जाने की संभावना है.

हमवतन अखबार मैनेजमेंट ने नागपुर के प्रतिनिधि बीपेंद्र कुमार सिंह को टर्मिेनेट कर दिया है. हमवतन के आरंभ से ही बीपेंद्र इससे जुड़े हुए थे. उन्हें ना तो नोटिस दिया गया और ना ही कोई जवाब-तलाब किया गया. उनके मेल पर सीधे टर्मिनेशन का लेटर भेज दिया गया. वे नागपुर से पूरे विदर्भ की रिपोर्टिंग, मार्केटिंग, सर्कुलेशन आदि कार्य देख रहे थे. चर्चा है कि नागपुर से एसएन विनोद के साईं प्रसाद मीडिया में आने से उनके द्वारा अपना आदमी लाए जाने की संभावना है.

बुंदेलखंड का सबसे पिछड़ा माने जाने वाला ललितपुर जिला खनन माफियाओं और अन्य माफियाओं के लिए काफी सुरक्षित बना हुआ है. इन्ही असामाजिक लोगों के खिलाफ ललितपुर के पत्रकारों को लिखना या दिखाना महंगा पड़ने लगा है. वर्तमान में जिले में खुलेआम सट्टा, जुआ, अवैध खनन, अवैध शराब आदि कारोबार धड़ल्ले से चल रहे हैं. इसके बारे में जिले के चार-पांच पत्रकार लगातार लिख रहे हैं और न्यूज़ चैनल पर दिखा भी रहे हैं. सब कुछ जानने के बावजूद जिला प्रशासन व पुलिस मौन है. अमर उजाला के क्राईम रिपोर्टर अनूप सेन, जी न्यूज़ संवाददाता अमित सोनी, दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ रविन्द्र दिवाकर और प्रेस क्लब अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा की जान को लगातार ख़तरा बना हुआ है. ये लोग माफियाओं के खिलाफ लगातार खबरें लिख दिखा रहे हैं. पिछले दिनों जिले के पत्रकारों मे खौफ पैदा करने के लिए प्रेस क्लब अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा पर रात को करीब 10.15 बजे अज्ञात बदमाशों ने तमंचे से फायर भी किया था. वीरेंद्र की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ ललितपुर कोतवाली में धारा 307 IPC में मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया गया.  अभी तक हमलावर पकड़े नहीं गए हैं.

अजय मौर्या (मोबाइल नंबर 09794588888) ने भड़ास को मेल भेजकर दीपक सैनी की शिकायत की है कि ये शख्स खुद को मानस नामक चैनल का एमडी बताकर दूसरों से पैसे एंठ रहा है. अजय लिखते हैं- ''वैसे तो आपने धोखा देने वाले को खूब देखा होगा लकिन आज मैं एक मीडियाकर्मी की पहचान बता दूं जो मीडिया में रहकर अन्य मीडिया कर्मी को ठग रहा है……मानस नाम से चैनल ला रहे दीपक सैनी ने मीडिया कर्मी को ठगना शुरू कर दिया है. चैनल के लिए पैसे की जरूरत बोल कर लोगों से पैसा मांगना शुरू कर दिया है. दीपक सैनी एक मानस चैनल को लेकर आ रहा है जिसके नाम पर खूब वसूली कर रहा है. खुद को मानस का MD बताने वाला दीपक सैनी अब 11-11 हज़ार रूपए के लिए लोगो से पैसे मांग रहा है. कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक सज्जन को फ़ोन करके पैसे मांगे और हद तो तब हुए जब 11 हज़ार रूपए के लिए कई बार फ़ोन किया फिर अपने एकाउंट नंबर 11304056061 को 8 जुलाई 2013 को डलवा लिए.. अब वो सज्जन कई बार फ़ोन कर चूका है जिसको वो उठाता ही नहीं हैं…..अगर ऐसे लोग मीडिया में इंटर हो गए तो देश का कल्याण हो जाएगा…..दीपक सैनी इससे पहले 4 रियल न्यूज़ में था जिसके नाम पे लोगो को धोखा दे कर धन उगाही कर रहा है  लोगों से मेरा आग्रह है कि अगर किसे व्यक्ति की कॉल आय तो पैसा न दे और उसका फ़ोन न उठाए.''

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...