Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

हमवतन से विशेष संवाददाता आनंद सिंह का इस्‍तीफा

हमवतन से खबर है कि गोरखपुर में जिम्‍मेदारी संभाल रहे विशेष संवाददाता आनंद सिंह ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे इस अखबार की लांचिंग के समय से ही जुड़े हुए थे. यूपी के कई जिलों में अखबार के प्रसार समेत तमाम जिम्‍मेदारियों को वे संभाल रहे थे. माना जा रहा है कि उनके इस्‍तीफा देने के बाद अखबार को बड़ा झटका लग सकता है. आनंद सिंह का तबादला प्रबंधन ने गोरखपुर से कोलकाता के लिए कर दिया था, जिसके बाद उन्‍होंने अखबार छोड़ने का निर्णय लिया. 

हमवतन से खबर है कि गोरखपुर में जिम्‍मेदारी संभाल रहे विशेष संवाददाता आनंद सिंह ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे इस अखबार की लांचिंग के समय से ही जुड़े हुए थे. यूपी के कई जिलों में अखबार के प्रसार समेत तमाम जिम्‍मेदारियों को वे संभाल रहे थे. माना जा रहा है कि उनके इस्‍तीफा देने के बाद अखबार को बड़ा झटका लग सकता है. आनंद सिंह का तबादला प्रबंधन ने गोरखपुर से कोलकाता के लिए कर दिया था, जिसके बाद उन्‍होंने अखबार छोड़ने का निर्णय लिया. 

1989 में लोकमत समाचार, नागपुर से करियर शुरू करने वाले आनंद सिंह दस सालों तक इस अखबार से जुड़े रहे. यहां से इस्‍तीफा देने के बाद वे राजस्‍थान पत्रिका, जयपुर से जुड़ गए. यहां से इस्‍तीफा देने के बाद अमर उजाला, जालंधर पहुंचे. जालंधर में ही वे दैनिक जागरण से जुड़ गए. प्रबंधन से अनबन होने के बाद वे वापस नागपुर लौटे तथा नवभारत ज्‍वाइन कर लिया. यहां से इस्‍तीफा देकर रांची में दैनिक जागरण ज्‍वाइन किया तथा जनरल डेस्‍क के इंचार्ज के रूप में काम किया. जागरण, रांची से इस्‍तीफा देकर गुवाहाटी चले गए तथा पूर्वांचल प्रहरी अखबार के संपादकीय प्रभारी के रूप में अपनी नई पारी शुरू की. दो साल यहां रहने के बाद वे रायपुर में हरिभूमि के साथ वरिष्‍ठ पद पर जुड़ गए. यहां भी एक साल काम करने के बाद दुबारा अमर उजाला के साथ गोरखपुर में जुड़े तथा अखबार की लांचिंग करवाने में शामिल रहे. कुछ समय बाद गोरखपुर में राष्‍ट्रीय सहारा ज्‍वाइन कर लिया. यहां से इस्‍तीफा देने के बाद वे हिंदुस्‍तान, बनारस के साथ एनई के रूप में जुड़ गए. एक साल बाद यहां से भी इस्‍तीफा देकर अपना प्रोजेक्‍ट खबर इंडिया डॉट कॉम शुरू किया. पर इसी बीच हमवतन में ऑफर मिलने के बाद ये पुणे में इस अखबार से जुड़ गए. प्रबंधन ने इन्‍हें गोरखपुर की जिम्‍मेदारी देकर भेज दिया. तब से इसी अखबार से जुड़े हुए थे. इस्‍तीफा के संबंध में पूछे जाने पर उन्‍होंने इसकी पुष्टि की परन्‍तु भविष्‍य की रणनीतियों के बारे में बताने से इनकार कर दिया. माना जा रहा है कि वे जल्‍द ही किसी नए प्रोजेक्‍ट से जुड़ने वाले हैं. 
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...