मुंबई से प्रकाशित होने वाले हिंदी दैनिक हमारा महानगर में बड़े पैमाने पर छंटनी का दौर शुरू होने जा रहा है. जब से प्रबंधन की बागडोर अमरजीत सिंह ने संभाली है वे स्टाफ को साइज़ में लाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं. ताज़ा मामले में वरिष्ठ पत्रकार सुधांशु शेखर, उदयराज यादव, सुनील आनंद, भृगुनाथ चौहान समेत तीन अन्य लोगों को तीन माह का सेवा समाप्ति का नोटिस थमा दिया गया है. अमरजीत सिंह ने एक और घोषणा की है कि आने वाले 30 तारीख को सारे स्टाफ के नाम एक डिब्बे में डाले जायेंगे और जिसकी पर्ची निकलेगी उसे घर भेजा जायेगा. इस घोषणा से सभी कर्मचारी परेशान है.






