ये जानकारी एक पत्रकार ने दी है. उनका कहना है कि फोकस टीवी को हरियाणा का रीजनल न्यूज चैनल बना दिया गया है, 'फोकस हरियाणा टीवी' के नाम से. 'हमार टीवी' का नाम बदलकर 'फोकस न्यूज' कर दिया गया है. यह 'फोकस न्यूज' अब नेशनल न्यूज चैनल के रूप में लांच होगा.
चैनल का लुक एंड फील बदल दिया गया है. पाजिटिव मीडिया ग्रुप में हो रहे इस बदलाव के पीछे नवीन जिंदल का हाथ है. उनके बिहाफ पर चैनल का सारा कामधाम एडिटर इन चीफ संजीव श्रीवास्तव देख रहे हैं. चैनल में मतंग सिंह भी पार्टनर हैं लेकिन उनकी भूमिका साइलेंट है. इस पाजिटिव मीडिया ग्रुप में अब 'फोकस उड़ीसा', 'फोकस हरियाणा', 'फोकस न्यूज', 'NE टीवी', 'NE बांग्ला', 'NE HIFY' और 'HY टीवी' हैं.
अगर आपको भी इस बारे में कोई जानकारी हो तो भड़ास के साथ साझा करें, [email protected] पर मेल करके.






