न्यूज एक्सप्रेस से प्रेम कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर एईपी के पद पर कार्यरत थे. खबर है कि प्रेम कुमार अपनी नई पारी की शुरुआत हमार टीवी से करने जा रहे हैं. उन्हें यहां पर ईपी बनाया जा रहा है. वे आउटपुट की जिम्मेदारी संभालेंगे. प्रेम कुमार मौर्य टीवी से इस्तीफा देकर न्यूज एक्सप्रेस पहुंचे थे. उन्हें मुकेश कुमार का नजदीकी माना जाता था. इसके अलावा भी प्रेम कुमार कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
दैनिक जागरण, लखनऊ से खबर है कि क्राइम रिपोर्टर ज्ञानेश्वर का तबादला पिछले दिनों जम्मू के लिए कर दिया गया. ज्ञानेश्वर ने जम्मू में अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है. ज्ञानेंद्र लंबे समय से जागरण से जुड़े हुए हैं. माना जा रहा है कि अखबार के अंदर चल रही राजनीति के शिकार हुए हैं ज्ञानेश्वर. संभावना है कि अभी कई और लोग इधर उधर होंगे.





