लता मंगेशकर अच्छा गा लेती रही हैं। हेमा मालिनी बहुत अच्छी नर्तकी हैं, अमिताभ और शाहरुख अच्छे कलाकार हैं, सचिन अच्छे क्रिकेटर हैं, यह उनकी कारोबारी सफलता है कि जिस क्षेत्र में हैं वहां शिखर पर पहुंचे। पर उनके कहे पर हम वोट थोड़े ही डालेंगे। कुछ लोग खामखाँ जामे से बाहर हुए जा रहे हैं।
अरे कहने दो लता ताई को वो अपना वोट जिसे चाहें दें हम तो किसी भी कलाकार, साहित्यकार या खिलाड़ी के कहने पर किसी भी ऐरे गैरे को वोट देने से रहे। खैर, अल्लाह मियाँ से दुआ है कि आप सब लोगों की दीवाली अच्छी कटे। धन्यवाद। यूं आज नरकाचौदस की बधाई भी ले लें वे जो नरकासुर को अपना भगवान मानते हों।
वरिष्ठ पत्रकार शंभूनाथ शुक्ला के फेसबुक वॉल से.






