सिरसा । हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट की तरफ से शनिवार 14 जनवरी को सुरखाब टूरिस्ट पैलेस में आयोजित लोहड़ी-मकर संक्राति के पावन पर्व पर फैमिली गैट-टू-गैदर कार्यक्रम का केबल के जरिए सीधा प्रसारण होगा। यह जानकारी देते हुए हयूज के जिला प्रधान अरूण भारद्वाज ने बताया कि इस समारोह की सभी तैयारियां मुकम्मल हो गई हैं और पारिवारिक माहौल को कायम करने के मकसद से आयोजित यह समारोह न केवल यादगार होगा बल्कि जिले भर के लोग घर बैठे भी इस कार्यक्रम का लुत्फ ले सकेंगे।
फ्रैंड्स एवं फैशन केबल के माध्यम से सायं सवा 7 बजे से सीधा प्रसारण होगा। केबल संचालक राजू गगनेजा ने बताया कि उन्होंने इस प्रसारण के लिए खास प्रबंध किए हैं। इस समारोह में शहर की अनेक जानी मानी हस्तियों के साथ-साथ सभी राजनीतिक, धार्मिक व सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि भी शिरकत करेंगे। भारद्वाज ने बताया कि इस समारोह में विभिन्न प्रकार के रोचक खेल मुकाबले व कपल डांस व फैशन शो भी होगा।





