जबलपुर प्रदेश टुडे में एमपीईबी, बीजेपी, कांग्रेस, उच्च शिक्षा व कई अन्य बीटों को संभालने व बिजनेस में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ पत्रकार हरिओम चौबे ने प्रदेश टुडे का साथ छोड़ दिया है। हरिओम चौबे ने भोपाल से प्रकाशित नवीन मासिक पत्रिका ब्लिट्ज टुडे में बतौर एडिटर प्लानिंग के ज्वाइन कर लिया है। उन्होंने अपने पत्रकारिता के करियर में कई अखबारों व चैनलों में अपनी सेवाएं दी हैं। खबरों की समझ और बिजनेस में अच्छी पकड़ के हुनर के साथ उन्हें नई पत्रिका को बुलंदियों तक पहुंचाने का दायित्व सौंपा गया है।






