Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

हरिभूमि का रायगढ़ एडिशन जल्द लांच होगा, अमर उजाला का युवान कल होगा रीलांच

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक ‘हरिभूमि’ छत्तीसगढ़ में अपना विस्तार करते हुए रायगढ़ एडिशन जून में लॉन्च करने वाला है. इसको लेकर संस्थान में तैयारियां जारी है. यह जानकारी हरिभूमि के मैनेजिंग एडिटर डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने दी. उनका कहना है कि वे इस एडिशन के माध्यम से झारखंड और उड़ीसा के हिंदी पाठकों को भी अपने साथ जोड़ने की कोशिश करेंगे. उड़ीसा में हिंदी अखबार की कमी है, हम उस कमी को पूरा करेंगे. छत्तीसगढ़ में पहले से अखबार का रायपुर एडिशन प्रकाशित हो रहा है. अखबार की योजना वर्ष 2012 में मध्यप्रदेश के भोपाल और ग्वालियर एडिशन लॉन्च करने की थी जो कि लांच नहीं हो पाया.

उधर, अमर उजाला समूह अपने साप्ताहिक अखबार युवान को कल यानि 26 जनवरी के दिन रीलॉन्च कर रहा है. साप्ताहिक अखबार युवान स्कूली बच्चों के बीच पिछले दो वर्षों में खासा पसंद किया जा रहा है. प्रबंधन अखबार को नये कलेवर और नये तेवर के साथ फिर से मार्केट में लाने जा रहा है. प्रबंधन की योजना युवान का और विस्तार करने की है. युवान वर्तमान में चंडीगढ़, कानपुर और लखनऊ से प्रकाशित किया जा रहा है. 24 पेज वाला यह फुल कलर अखबार बच्चों में कॅरियर बनाने संबंधित जानकारियां तो देता ही है, साथ ही बेहतर समझ विकसित करने में भी मददगार साबित हो रहा है. युवान की टीम अपनी वेबसाइट पर वीडियो को अपलोड करने के अलावा चैट का ऑप्सन भी युवाओं को दे रही है. अमर उजाला ने हाल में ही 10वीं और12वीं क्लास के विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुये स्टार क्वेश्चन बैंक लॉन्च किया था. इससे पहले अमर उजाला ने युवाओं के लिये समाचार पत्र ‘युवान’ और प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिये मासिक पत्रिका ‘सफलता’ को लॉन्च किया था.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...