Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

हरिभूमि के संपादक ओमकार चौधरी को ‘भानुप्रताप शुक्ल सम्मान’

: नीरज ने ओमकार चौधरी की पुस्तक का विमोचन किया : गाज़ियाबाद : हरिभूमि के संपादक ओमकार चौधरी को इस वर्ष के भानुप्रताप शुक्ल स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. विकल्प संस्था की ओर से हर वर्ष महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर होने वाले कवि सम्मलेन में श्री चौधरी के अलावा नवभारत टाइम्स के दिलबर गोठी को भी इस सम्मान से नवाजा गया. इस अवसर पर जाने-माने गीतकार गोपाल दास नीरज ने श्री चौधरी की सातवीं पुस्तक डन डन लन्दन का विमोचन भी किया.

यह पुस्तक लन्दन की उनकी हाल ही की यात्रा का रोचक वृतांत है, जिसे अक्षरधाम प्रकाशन कैथल ने प्रकाशित किया है. इसी साल ओमकार चौधरी की एक अन्य पुस्तक खास मुलाकातें भी प्रकाशित हुई है, जिसका विमोचन अगस्त माह में स्वामी रामदेव ने किया था. रूप चौधरी की अगुवाई वाली संस्था विकल्प के कवि सम्मलेन और सम्मान समारोह में डॉ हरिओम पंवार, डॉ कुंअर बेचैन, डॉ सुरेन्द्र दुबे, डॉ सरिता शर्मा, गजेन्द्र सोलंकी और सुदीप भोला सहित अनेक साहित्य प्रेमी, पत्रकार और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया.

गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ संतोष यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जिन्होंने श्री चौधरी और श्री गोठी को सम्मान पत्र और शाल भेंट किया. हरिओम पंवार ने उनकी डन डन लन्दन और खास मुलाकातें पुस्तकों के सम्बन्ध में उपस्थितों को संक्षिप्त जानकारी देते हुए श्री चौधरी के प्रयासों को सराहा. आठ बजे कवि सम्मलेन शुरू हुआ, और तीन बजे तक जारी रहा. नीरज, हरिओम पंवार, सुरेन्द्र दुबे, सुदीप भोला और डॉ कुंवर बेचैन को खास तौर से उपस्थितों ने जमकर सराहा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...