Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

हरियाणा न्‍यूज के मालिका कांडा को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

नई दिल्‍ली : एयर होस्टेस गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को गोपाल गोयल कांडा की जमानत याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री एवं हरियाणा न्‍यूज के मालिक कांडा को गीतिका शर्मा की आत्महत्या मामले में उनकी कथित भूमिका के चलते गिरफ्तार किया गया था। सर्वोच्च अदालत ने उन्हें सेशन कोर्ट का दरवाजा खटखटाने को कहा है। न्यायमूर्ति सीके प्रसाद की अध्यक्षता वाली पीठ ने कांडा की जमानत अर्जी पर विचार करने से मना कर दिया। पीठ ने कहा कि वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुप्रीम कोर्ट आएं।

पूर्व मंत्री ने दिल्ली हाईकोर्ट के गत वर्ष 19 नवंबर के जमानत देने से इनकार करने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज करते हुए कहा था कि पूर्व मंत्री की ओर से गवाहों को प्रभावित किए जाने और साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ करने का अंदेशा है। ऐसे में उन्हें जमानत नहीं दी जा सकती। हाईकोर्ट ने अभियोजन के उस तर्क को भी दर्ज कर लिया था जिसमें कहा गया था कि सरेंडर करने से पहले कांडा की ओर से दस्तावेजी सुबूतों को नष्ट किया गया। इसके बाद उनके खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया था।

गौरतलब है कि गीतिका खुदकुशी कांड में नाम आने पर हरियाणा के पूर्व मंत्री के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसने लगा था। इस हाईप्रोफाइल मामले के मीडिया में आने के बाद कानूनी प्रक्रिया में काफी तेजी आ गई। इसी क्रम में अब गोपाल कांडा की अर्जी पर देश की सर्वोच्च अदालत ने विचार करने से ही इन्कार कर दिया। इससे हरियाणा के पूर्व मंत्री को बड़ा झटका लगा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...