Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

हरियाणा न्‍यूज के मालिक गोपाल कांडा फरार, तलाश में छापेमारी

: अरुणा चड्ढा को पुलिस ने गिरफ्तार किया : नई दिल्ली। एयर होस्टेस गीतिका शर्मा खुदकुशी मामले में हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल गोयल कांडा पुलिस के शिकंजे में फंसते नजर आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस के नोटिस पर कांडा बुधवार को पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुए बल्कि अग्रिम जमानत पाने के लिए रोहिणी की कोर्ट में उनकी अर्जी पहुंच गई। बुधवार शाम पुलिस ने कांडा की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित करके उन्हें हरियाणा रवाना कर दिया। कांडा की सहयोगी अरुणा चढ्डा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इससे पहले बुधवार को पुलिस ने कांडा की एयरलाइंस कंपनी एमडीएलआर [मुरलीधर लेखराज ग्रुप] की महिला अधिकारी अरुणा चड्ढा, लीगल एडवाइजर अंकित अहलूवालिया समेत दस कर्मियों से घंटों पूछताछ की। डीसीपी नार्थ-वेस्ट पी करुणाकरण ने बताया कि गोपाल कांडा ने अपने वकील के माध्यम से पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए तीन दिन की मोहलत मांगी, पर उन्हें बुधवार को ही जांच में शामिल होने को कहा गया था। इसके बाद भी हाजिर न होने पर कांडा को गिरफ्तार करने के लिए गुड़गांव, सिरसा व कैथल पुलिस टीमें भेजी गई हैं। पता चला है कि इन इन टीमों ने बुधवार रात कांडा के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। लेकिन कांडा उनकी पकड़ से बाहर हैं।
 
पता चला है कि मंगलवार को पुलिस कांडा की कंपनी के एक्जीक्यूटिव मंदीप सिंह को गुड़गांव से पूछताछ के लिए दिल्ली लाई थी। मंदीप के नाम पर कांडा ने मोबाइल फोन के तीन सिम कार्ड ले रखे थे, जिससे वह गीतिका व उसके परिजनों को धमकी देते थे। सिम कार्ड की जांच की जा रही है। बुधवार को मंदीप को रोहिणी स्थित महानगर दंडाधिकारी की कोर्ट में बयान दर्ज करवा सरकारी गवाह बना लिया गया है। (जागरण)
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...