Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

हरियाणा में ‘आज समाज’ की हालत हुई बदतर, कार्यालयों में वेतन के पड़े लाले

चंडीगढ़। हरियाणा में कांग्रेसी नेता विनोद शर्मा का अखबार अब धीरे धीरे दम तोड़ता जा रहा है। जहां न्यूज चैनल इंडिया न्यूज में दीपक चौरसिया को लाकर चैनल को नए सिरे से लांच किया गया, वहीं अखबार के बुरे दिन चल रहे हैं। सूत्रों की बात पर विश्वास करें तो पूरे हरियाणा में अगर चंडीगढ़ मोहाली को छोड दिया जाए तो मुश्किल से पंद्रह हजार अखबार छप रहा है, जबकि एबीसी की रिपोर्ट में अखबार को हरियाणा का नंबर एक बताया जा रहा है। इतना ही नहीं, अब मार्केटिंग तथा रिपोर्टिंग स्टाफ की सेलरी के भी लाले पड़े हुए हैं। न तो समय पर वेतन मिल रहा है और न ही दूसरी सुविधाएं।

यहां तक बताया जा रहा है कि कईं स्थानों पर मार्केटिंग स्टाफ को दो महीने से वेतन नहीं दिया गया है। सबसे बड़ी सुनने में यह आ रही है कि डेस्क से सभी ब्यूरो चीफ को हिदायतें दी गई हैं कि हरियाणा सरकार या फिर मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई भी खबर नहीं भेजी जाए, खासकर पुतले फूंकने की तो हरगिज नहीं। यह सब देखकर कई लोग अब धीरे धीरे अखबार को बॉय बॉय कर रहे हैं। कईं स्थानों पर हरियाणा में अखबार अपने ऑफिस तक बंद कर चुका है।

यहां तक पता चला है कि कुछ दिन पहले बिना किसी नोटिस के ही मार्केटिंग स्टाफ से कुछ लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। अखबार के लोगों ने रिकवरी को लेकर मार्केटिंग के लोगों पर शिकंजा कस रखा है, जानकार बता रहे हैं कि जल्द ही अखबार पूरे हरियाणा में अपने कार्यालय बंद करने वाला है, और बड़ी बात यह है कि अब दो जिलों को बनाकर बनाया जा रहा पुल आउट भी बंद किया जा रहा है। बहराल जो भी जोर शोर से शुरू किया गया अखबार शुरुआती खर्चों के कारण आए घाटे से उबर नहीं पा रहा है, इसीलिए यह नौबत आ गई है।

एक मीडियाकर्मी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...