एक नया न्यूज चैनल अस्तित्व में आ गया. समचार प्लस नामक यह न्यूज चैनल कल नोएडा के सेक्टर 63 स्थित भव्य आफिस में हवन पूजन के बाद आन एयर किया गया. चैनल के कर्ताधर्ता उमेश कुमार ने यह चैनल लांच कराया. इस मौके पर चैनल के प्रबंध संपादक अमिताभ अग्निहोत्री, एक्ज़ीक्यूटिव एडिटर अतुल अग्रवाल, एक्ज़ीक्यूटिव एडिटर श्वेता रंजन, एसआईटी हेड प्रवीण साहनी समेत दर्जनों पत्रकार व कर्मी मौजूद थे.
चैनल ने पहले ही दिन यूपी की एक बड़ी खबर ब्रेक की जिसे आज कई अखबारों ने भी प्रकाशित किया है. 83 विधायकों की कुर्सी खतरे में वाली खबर के जरिए चैनल ने यूपी के सियासी माहौल को गर्मा दिया. राजनीतिक हलकों में इस चैनल ने पहले ही दिन अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करा दी. उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में यह चैनल केबल पर उपलब्ध है. पहले यह चैनल एक जून को लांच होना था जिसे बढ़ाकर पंद्रह जून कर दिया गया. ‘समाचार प्लस’ चैनल को संचालित करने वाली कंपनी बेस्ट न्यूज कंपनी प्राइवेट लिमिटेड है जिसमें पर्दे के पीछे दो-तीन इनवेस्टर हैं और सबको लीड कर रहे हैं उमेश कुमार. इस कंपनी के बैनर तले छह रीजनल चैनल शुरू करने की योजना है. समाचार प्लस का हेड ऑफिस एच -174, सेक्टर-63, नोएडा में स्थापित है.






