Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

हाईबीपी और ब्रेन स्ट्रोक के कारण हिंदुस्तान के पत्रकार अरविन्द सिन्हा का निधन

कोडरमा। गुरुजी यानि पत्रकार अरविन्द सिन्हा। बुधवार की रात उनके निधन के बाद आज मरकच्चो स्थित पंचखेरो नदी के किनारे स्थित मुक्तिधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान विभिन्न संगठनों से जुडे लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार मौजूद थे। इसके पहले लालनगर स्थित उनके आवास से शव यात्रा निकली जिसमें कई लोग शामिल हुए। ज्ञात हो कि दैनिक हिन्दुस्तान के स्थानीय पत्रकार 52 वर्षीय अरविन्द सिन्हा बुधवार को समाचार संकलन के बाद देर शाम घर लौटे तो अचानक उच्च रक्तचाप और ब्रेन हेमरेज की वजह से उनकी स्थिति बिगड़ गयी।

तत्काल परिजनों उन्हें लेकर तिलैया निजी क्लिनिक पहुंचे जहां से बाहर ले जाने की सलाह दी गयी। पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्री और एक पुत्र समेत भरा पूरा परिवार छोड गये हैं। मुखाग्नि उनके पुत्र शिशिर सिन्हा उर्फ पिंकू ने दी। पत्रकार अरविन्द सिन्हा के आकस्मिक निधन पर जिप उपाध्यक्ष डा. नीरा यादव, जिप सदस्य रामधन यादव, झाविमो जिलाध्यक्ष बेद साव, अन्य दलों के तारिणी सिन्हा, जावेद, मनीन्द्र राम, अशोक दास, राजू यादव, पोखराज गुप्ता, किशोर यादव, अर्जुन सिंह, विजय यादव, मुकेश मोदी, मनोज वर्णवाल, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, निर्मल यादव ने आवास पर पहुंचकर परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं पत्रकार संजीव समीर, सतीश कुमार, जगदीश सलूजा, अनूप सिन्हा, आशीष डे, रंजीत भारती, संतोष राणा, मुन्ना सिंह, अयूब खान, सत्येन्द्र गौतम, मुकेश सिन्हा, रवि कुमार, प्रदीप सिन्हा आदि ने भी गहरा शोक व्यक्त किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...