फर्रुखाबाद में पत्रकार एक बड़ी स्टोरी पर काम कर रहे थे. हाईस्कूल फेल एक छात्रा ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे इंटर में प्रवेश लिया और पास हो गई. उसे कन्या विद्या धन और लैपटाप वगैरह का भी लाभ मिल गया. इसकी भनक जब कुछ पत्रकारों को लगी तो वे सक्रिय हुए. स्टोरी में बाइट भी चाहिए. सो वो लड़की के घर चले गए बाइट लेने. जिसका करियर, भविष्य दांव पर लगा हो, वो क्यों बाइट देगा.
हेरा फेरी करने वाली लड़की के घर मीडिया वाले पहुंचे. वहां लड़की की बड़ी बहन मिली. उससे बात करने का प्रयास किया गया तो उसने बात करने से मना कर दिया. मीडिया वाले जबरन बात करने लगे तो उसने बदसलूकी करते हुए कैमरे पर हाथ मार दिया. इसके बाद न मिली बाइट. मीडिया वाले लौट आये वापस. मीडिया कर्मी शांत हो गए लेकिन हेराफेरी करने वाली लड़की ने मीडिया कर्मियों की शिकायत पुलिस अधीक्षक से जाकर कर दी. मीडिया वालो पर आरोप जड़ दिेए. यह पता चलते ही सभी पत्रकार भड़क गए. सब एकजुट होकर पहुंच गए पुलिस अधीक्षक के घर पर. मामले की जानकारी जब पुलिस अधीक्षक को हुई तो उन्होंने जांच के आदेश दे दिए.






