Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

हाई कोर्ट ने सरकारी कर्मियों के मीडिया में बात रखने के मुद्दे पर शासकीय अधिवक्‍ता से मांगा जवाब

इलाहाबाद हाई कोर्ट के लखनऊ बेंच ने शासकीय अधिवक्ता को दस दिनों के अंदर कार्मिक और लोक शिकायत मंत्रालय, भारत सरकार से यूपी कैडर आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर द्वारा भेजे गए दो प्रत्यावेदनों पर निर्देश ले कर कोर्ट को अवगत कराने को कहा है.

इलाहाबाद हाई कोर्ट के लखनऊ बेंच ने शासकीय अधिवक्ता को दस दिनों के अंदर कार्मिक और लोक शिकायत मंत्रालय, भारत सरकार से यूपी कैडर आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर द्वारा भेजे गए दो प्रत्यावेदनों पर निर्देश ले कर कोर्ट को अवगत कराने को कहा है.

जस्टिस उमा नाथ सिंह और जस्टिस महेंद्र दयाल की बेंच ने ठाकुर द्वारा वर्तमान में सरकारी कर्मियों पर लागू आचरण नियमावली और कार्य मूल्यांकन पद्धति में आवश्यक परिवर्तन किये जाने सम्बंधित सुझावों के बारे में मंत्रालय द्वारा कृत कार्यवाही बताने को आदेशित किया.

ठाकुर ने याचिका में निवेदन किया कि आचरण नियमावली में बदलाव कर सरकारी कर्मियों को मीडिया के जरिये अंदरूनी विभागीय भ्रष्टाचार, सरकारी पद के दुरुपयोग आदि के सम्बन्ध में अपनी बात कहने का अधिकार दिया जाए, जिस पर अभी पूरी तरह रोक है.

इसी प्रकार से यह भी निवेदन किया कि मौजूदा समय में लागू कार्य मूल्यांकन पद्धति, जिसमें प्रत्येक कर्मचारी का एसीआर मात्र उसके वरिष्ठ अधिकारी द्वारा लिखा जाता है, की जगह 360 डिग्री फीडबैक प्रणाली लागू किया जाए जिसमें कर्मचारी के साथी, अधीनस्थ आदि भी उसके कार्यों का मूल्यांकन करते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...