हाथरस। मेला श्री दाऊजी महाराज के रिसीवर कैम्प में विशाल पत्रकार सम्मेलन सम्पन्न हुआ। इसकी अध्यक्षता जिला सूचना अधिकारी यतीश कुमार गुप्ता ने की। संचालन अतुल ऑधीबाल ने किया। विशाल पत्रकार सम्मेलन में कलम के नायक और उनका सहयोग करने वाले छायाकारों के साथ-साथ इलैक्ट्रोनिक चैनलों से जुड़े प्रतिनिधियों का प्रतीक चिन्ह देकर मंचासीन अतिथियों व संयोजक महेश चन्देल ने स्वागत और सम्मान किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अच्छा पत्रकार बनने से पहले उसे अच्छा आदमी बनना चाहिये। पत्रकारिता मिशन के रूप में आज बदलाव हो चुका है।
पत्रकारिता को पूरी तरह से व्यवसायिक बना दिया गया है जो कि आने वाले समय के लिये घातक हो सकता है। पत्रकारिता के द्वारा हर-आम-ओ-खास की आवाज को बुलन्द करने वाले कलम के सिपाही अपनी आवाज को बुलन्द करने में पूरी तरह से पिछड़ेपन के शिकार हैं। यही कारण है कि आज लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज में पत्रकारों के शिविर में व्यवस्थायें कराने में कोताही बरती गर्इ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रामबती बघेल, बनी सिहं बघेल, बिधायक देवेन्द्र अग्रवाल, जिला सूचना अधिकारी यतीश गुप्ता,श्यामसुन्दर शर्मा बंटी भैया, एएसपी श्रीकृष्ण श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार गुरूदत्त भारती, एम आलम, संजय शर्मा,सहित काफी संख्या में पत्रकार और छायाकार उपस्थित थे। आयोजित पत्रकार सम्मेलन में मेला रिसीवर/जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियो के सम्मेलन में न पहुचने को लेकर तरह-तरह की चर्चाये सुनी गर्इ। साथ ही इन अधिकारियो की निंदा की गर्इ।






