हापुड़ : उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पुलिस ने एक फर्जी राज्यसभा सांसद को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस शख्स के पास से लालबत्ती लगी कार को भी बरामद किया है. इसके अलावा गाड़ी पर लगा सांसद का स्टीकर और सांसद का आईकार्ड. परवेज वारसी नाम के शख्स ने इन चीजों के जरिए सबको ये भरोसा दिलाने की कोशिश की कि वो ऑल इंडिया सिटीजन आजाद पार्टी का राज्यसभा सांसद है.
हापुड़ का रहने वाला परवेज वारसी ने जब अपने इलाके में पहुंच कर सांसद होने का दावा किया तो कई पड़ोसी उसके झांसे में आ गए और उसका स्वागत भी किया. कुछ लोगों को उसके दावों पर यकीन नहीं आया तो उन्होंने पुलिस को खबर दे दी. पुलिस ने परवेज वारसी को गिरफ्तार करके उसकी लालबत्ती लगी कार को जब्त कर लिया है. इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है कि कहीं परवेज के राज्यसभा सांसद बनने के पीछे कोई और कहानी तो नहीं है.






