Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

हाफिज सईद ने दो पत्रकारों से मांगे दस करोड़ रुपये!

लाहौर। लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज मोहम्मद सईद ने अमेरिकी राजदूत कैमरन मुंटेर से अपनी गुप्त मुलाकात की कथित रिपोर्ट दिए जाने के मामले में दो पत्रकारों को कानूनी नोटिस भेजा है। सईद ने इन दोनों पत्रकारों से 10 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है। सईद के वकील एके डोगर ने स्तंभकार नाजिर नाजी और रिपोर्टर आमिर मीर को भेजे गए नोटिसों में कहा है कि उर्दू दैनिक जंग और ऑर एशिया टाइम्‍स की वेबसाइट में सईद की छवि खराब करने की कोशिश की गई है।

लाहौर। लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज मोहम्मद सईद ने अमेरिकी राजदूत कैमरन मुंटेर से अपनी गुप्त मुलाकात की कथित रिपोर्ट दिए जाने के मामले में दो पत्रकारों को कानूनी नोटिस भेजा है। सईद ने इन दोनों पत्रकारों से 10 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है। सईद के वकील एके डोगर ने स्तंभकार नाजिर नाजी और रिपोर्टर आमिर मीर को भेजे गए नोटिसों में कहा है कि उर्दू दैनिक जंग और ऑर एशिया टाइम्‍स की वेबसाइट में सईद की छवि खराब करने की कोशिश की गई है।

नोटिस में आरोप लगाया गया है कि नौ मई को छपे नाजी के स्तंभ और एशिया टाइम्स ऑनलाइन वेबसाइट पर 12 मई को प्रसारित मीर की रिपोर्ट सईद की छवि खराब करने पर केंद्रित थी। डोगर ने कहा कि सईद ऐसे देश के किसी राजदूत से नहीं मिलना चाहता जिसे वह हजारों मुसलमानों का हत्यारा तथा पाकिस्तान का दुश्मन मानता है। फिर भी दोनों पत्रकारों ने मनगढ़ंत खबरें देकर सईद की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है।

डोगर ने बताया कि सईद दोनों पत्रकारों के खिलाफ आपराधिक मामला दायर करेगा जिन्होंने पाकिस्तान में तथा विदेश में उसकी मानहानि करने की कोशिश की है। उन्‍होंने ने दावा किया कि दोनों पत्रकारों को मानहानि के लिए दस करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग करने वाले नोटिस का 14 दिन के भीतर जवाब देना पड़ेगा। ऐसा नहीं किए जाने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू की जाएगी। अमेरिकी दूतावास ने हाल में सईद और राजदूत के बीच गुप्त बैठक की खबरों से इनकार किया था।

जबकि नाजी ने अपने स्तंभ में लिखा था कि अमेरिका द्वारा सईद पर एक करोड़ अमेरिकी डॉलर का इनाम घोषित किए जाने के बाद कुछ चरमपंथी तत्वों ने लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज मोहम्मद सईद और अमेरिकी राजदूत कैमरन मुंटेर के बीच गुप्त बैठक कराई। इस बैठक में दोनों लोगों ने अपने विचार रखे, जिसके बाद सईद संतुष्‍ट नजर आया। इसके बाद ही सईद ने सार्वजनिक गतिविधियों में भाग लेना शुरू कर दिया, जैसे अमेरिकी दूत से उसे कोई अच्‍छा आश्‍वासन मिल गया हो। इसी तरह एशिया टाइम्‍स के वेबसाइट पर इससे संदर्भित खबर प्रकाशित की गई थी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...