छत्तीसगढ से अभी अभी खबर आ रही है कि बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक बोधन मरावी का आज एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि श्री मरावी को गत एक अप्रैल को दिल का दौरा पड़ने पर अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान श्री मरावी ने सुबह दम तोड़ दिया. वे बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक भी रहे थे. वे मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के सालेह गांव के मूल निवासी थे.

श्री मरावी राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी थे और वर्ष 199 में उन्हें भारतीय पुलिस सेवा में शामिल किया गया था. उन्हें सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और इंडियन पुलिस पदक मिला था. श्री मरावी लगभग दो वर्ष पूर्व अंबिकापुर में नक्सली मुठभेड़ में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गये थे. उनका बुधवार को रायपुर में अंतिम संस्कार किये जाने की संभावना है.





