Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

हार्ट अटैक से उत्‍तराखंड के वरिष्‍ठ पत्रकार राजेन टोडरिया का निधन

देहरादून से बहुत ही दुखद खबर आ रही है. वरिष्‍ठ पत्रकार तथा दैनिक भास्‍कर समेत कई अखबारों में संपादक रह चुके राजेन टो‍डरिया का मंगलवार की सुबह सीएमआई हास्‍पीटल में निधन हो गया है. उन्‍हें हार्ट अटैक के बाद कल अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था. जहां आज सुबह उन्‍होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन से उत्‍तराखंड का पत्रकार समुदाय मर्माहत है. उनका अंतिम संस्‍कार कल हरिद्वार में किया जाएगा.

देहरादून से बहुत ही दुखद खबर आ रही है. वरिष्‍ठ पत्रकार तथा दैनिक भास्‍कर समेत कई अखबारों में संपादक रह चुके राजेन टो‍डरिया का मंगलवार की सुबह सीएमआई हास्‍पीटल में निधन हो गया है. उन्‍हें हार्ट अटैक के बाद कल अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था. जहां आज सुबह उन्‍होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन से उत्‍तराखंड का पत्रकार समुदाय मर्माहत है. उनका अंतिम संस्‍कार कल हरिद्वार में किया जाएगा.

56 वर्षीय राजेन टोडरिया पिछले 32 सालों से पत्रकारिता कर रहे थे. वे लंबे समय तक देहरादून में अमर उजाला के साथ जुड़े रहे. मूल रूप से टिहरी के देव प्रयाग के रहने वाले राजेन अमर उजाला में टिहरी के ब्‍यूरोचीफ रहे. इसके बाद इनका तबादला हिमाचल के लिए हो गया. इन्‍हें अमर उजाला, हिमाचल का संपादक बना दिया गया. लंबे समय तक यहां काम करने के बाद ये हिमाचल में ही भास्‍कर के संपादक बन गए. भास्‍कर से इस्‍तीफा देने के बाद इन्‍होंने जनपक्ष मैगजीन की शुरुआत की. जनपक्षधरता के अगुवा माने जाने वाले राजेन टोडरिया ने सरकार की नामाकियों के खिलाफ लगातार खबरें लिखीं.

राजेन टोडरिया की शादी नरेंद्र नगर में हुई थी. वे अपने पीछे पत्‍नी स्मिता के अलावा एक पुत्र तथा पुत्री छोड़ गए हैं. निधन की खबर सुनकर उनके तमाम शुभचिंतक तथा चाहने वाले उनके देहरादून स्थित घर पर पहुंच रहे हैं. श्रद्धाजंलि देने वालों का भी तांता लगा हुआ है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...