हिंदी अखबार 'सच कहूं' में वैकेंसी है. संपादकीय से लेकर विज्ञापन विभाग तक में काफी लोगों की जरूरत है. अखबार की तरफ से एक विज्ञापन जारी कर मीडियाकर्मियों से बायोडाटा भेजने को कहा गया है. दिल्ली-नोएडा एडिशन के लिए सीनियर सब एडिटर और जूनियर सब एडिटर की पांच पोस्ट हैं.

दिल्ली में विधानसभा स्तर पर संवाददाता के लिए करीब 50 पद हैं. प्रसार, विज्ञापन, मार्केटिंग में सहायक प्रबंधक चाहिए. साथ ही यूपी के कई जिलों में संवाददाता और विज्ञापन प्रतिनिधि की आवश्यकता है. बायोडाटा [email protected] पर भेजें.






