Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

हिंदुस्तान अखबार में विज्ञापन विभाग के कुछ कर्मी कर रहे घोटाला

: कानाफूसी : जी हाँ, खबर चौंकाने वाली है. हिंदुस्तान अखबार में इस समय कुछ कर्मचारियों ने अपनी कंपनी की ही नैया डुबोने का पूरा बंदोबस्त कर दिया है. खबर है कि विज्ञापन विभाग के कुछ कर्मचारी एजेंसी मालिकों के साथ मिलीभगत करके बड़े विज्ञापनों में अधिक छूट का लाभ दिला कर मोटा कमीशन अन्दर कर रहे हैं. एक एक कर्मचारी की औसत मासिक आमदनी लाखों के करीब है. इसमें इनके  स्थानीय उच्च अधिकारियों का पूरा सपोर्ट है.

: कानाफूसी : जी हाँ, खबर चौंकाने वाली है. हिंदुस्तान अखबार में इस समय कुछ कर्मचारियों ने अपनी कंपनी की ही नैया डुबोने का पूरा बंदोबस्त कर दिया है. खबर है कि विज्ञापन विभाग के कुछ कर्मचारी एजेंसी मालिकों के साथ मिलीभगत करके बड़े विज्ञापनों में अधिक छूट का लाभ दिला कर मोटा कमीशन अन्दर कर रहे हैं. एक एक कर्मचारी की औसत मासिक आमदनी लाखों के करीब है. इसमें इनके  स्थानीय उच्च अधिकारियों का पूरा सपोर्ट है.

और तो और, विज्ञापन से आने वाले मोटे कमीशन में भी बन्दर बाट कर रहे हैं. एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एक अधिकारी तो बाकायदा एजेंसी ही चलवा रहा है जिसका हिस्सा दिल्ली के एक उच्च अधिकारी तक को जाता है. इस खेल में लखनऊ के भी कई लोगो को मोटा हिस्सा मिलता है जिससे इनके हौसले एकदम बुलंद हैं. इस खेल में अब तक करोड़ों रुपये की हेराफेरी हो चुकी है.

दूसरी तरफ विज्ञापन टीम से उन लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है जो इनकी बात नहीं मानते. उनका सफाया कर ऐसे लोगों को भर्ती किया जा रहा है जो इनके कहे अनुसार इनको मोटा माल अन्दर करने में सहयोग करें. गौरतलब है कि इससे पहले भी आर्थिक घपलों के चक्कर में दिल्ली ने एक बार पूरी टीम का ही सफाया कर दिया था लेकिन इससे सबक लेने के बजाय ये लोग बेख़ौफ़ होकर अपना काम करने में लगे हुए है. अगर ऐसा ही रहा तो वो दिन दूर नहीं जब हिंदुस्तान की नैया डावांडोल हो जाये.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...