हिंदुस्तान, इटावा के ब्यूरो चीफ संतोष पाठक को प्रधान संपादक शशि शेखर ने प्रतिभा सर्टिफिकेट के साथ पुरस्कार राशि भेजी है। एक साल पहले इटावा ब्यूरो चीफ के पद पर भेजे गए संतोष पाठक को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे थे। दिसंबर 2011 को अमर उजाला औरैया ब्यूरो चीफ के पद से इस्तीफा देकर हिंदुस्तान, इटावा में पहुंचने पर संतोष पाठक को काफी पापड़ बेलने पड़े थे। इटावा में आते ही वे बुरी तरह विवादित हो गए थे। उनके आते ही कई एजेंसी बंद हो गईं थीं और यहां आते ही कई रिपोर्टर भी काम छोड़ गए थे। लेकिन पिछले कुछ महीनों से इटावा में हिंदुस्तान अखबार ने न केवल जलबा बिखेर दिया, बल्कि कई गुना अखबार भी बढ़ गया। हिंदुस्तान के प्रधान संपादक शशि शेखर ने सर्टिफिकेट भेजकर संतोष पाठक के काम की सराहना की है।
कानपुर के रहने वाले संतोष पाठक ने अमर उजाला से अपना कैरियर शुरू किया था। 2003 से 2006 तक उन्नाव में अमर उजाला में सेवा दे रहे संतोष पाठक को कानपुर देहात में ब्यूरो चीफ के पद पर भेजा गया। कानपुर देहात में ठीक काम को देखते हुए औरैया जिले का प्रभार दे दिया गया। औरैया में भी उन्होंने बेहतर काम किया। हालांकि उन पर यहां भी कई आरोप लगे और दो बार जांच टीम द्वारा जांच भी की गई। लेकिन जांच में आरोप गलत पाए गए।






