हिन्दुस्तान जिला मुख्यालय पौड़ी कार्यालय लावारिस हो गया है. इसके कामचलाऊ प्रभारी लंबी छुट्टी पर हैं. पौड़ी सहित धुमाकोट,लैसडौन, सतपुली, थलीसैण, बीरोंखाल की खबरों को एडिट करने के लिए पौड़ी के कामचलाऊ प्रभारी की जगह ऐसा आदमी काम कर रहा है जो कि पिछले पांच माह पहले ही पत्रकारिता के काम में आया है.
इतना जरूर है कि पौड़ी जिले में सुदूरवर्ती स्थानों पर ऐसे संवाददाता भी हैं जो कि अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं, यहां तक कि ये संवाददाता फ्रन्ट पेज आल एडिशन भी छपते रहते हैं. मंडल व जिला मुख्यालय का यह मोडम कार्यालय पिछले तीन दिनों से लावारिस सा हो गया है. बताया जा रहा है कि इसके प्रभारी लंबी छुट्टी पर गए हैं लेकिन देहरादून कार्यालय ने इतने महत्वपूर्ण सेंटर पर किसी को नहीं भेजा, यह बात अपने आप में आश्चर्यजनक है.
एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.





