हिंदुस्तान, कोटद्वार कार्यालय के प्रभारी शैलेंद्र गोदियाल ने भी हिंदुस्तान अखबार को बाय बाय कह दिया है. गोदियाल अपनी नई पारी सब एडिटर के रूप में दैनिक जागरण, हरिद्वार के साथ शुरू कर रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि गोदियाल ने हिंदुस्तान, देहरादून के संपादक गिरीश गुरुनानी से परेशान हो कर इस्तीफा दिया है. गोदियाल ने भी विमल पूर्वाल को दिये गये जम्प को लेकर अपने लिए भी ऐसी ही मांग कर रहे थे. गोदियाल और विमल पूर्वाल ने हिंदुस्तान से साथ ही पत्रकारिता शुरू की थी.






