हिन्दुस्तान, देहरादून से सूचना है कि चीफ कॉपी रिपोर्टर प्रेम पुनेठा के इस्तीफ़ा देने के बाद लम्बे समय कुनाल दरगन ने भी संस्थान को अलविदा कह दिया है. कुनाल दरगन लंबे समय तक हरिद्वार के क्राइम रिपोर्टर रहे. पिछले दिनों हरिद्वार कार्यालय में हुई उठापटक के बाद दरगन का तबादला देहरादून कर दिया गया था. कुनाल की हिंदुस्तान को ज़माने मे महत्वपूर्ण भूमिका रही है.
उधर, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हिंदुस्तान, देहरादून से तीन वरिष्ठ लोगों का तबादला हिंदुस्तान, लखनऊ के लिए कर दिया गया है. चर्चा है कि तबादले की जद में कुल चार लोग आए हैं. इनमें से तीन के नाम पता चल गए हैं. एक हैं सुनील सिंह जो डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बताया जाता है कि सुनील उन्नाव कानपुर के आसपास के रहने वाले हैं, इसलिए उनको लखनऊ भेजा गया है. चीफ सब एडिटर अशोक पांडेय का भी तबादला लखनऊ किया गया है. लखनऊ के ही निवासी संजय शर्मा जो चीफ सब एडिटर के रूप में हिंदुस्तान, देहरादून में कार्यरत हैं, को भी लखनऊ भेज दिया गया है. सूत्रों का कहना है कि लखनऊ में अखबार जमाने के लिए प्रदेश की विभिन्न यूनिटों से लोगों का तबादला करके लखनऊ भेजा जा रहा है.






