देहरादून से सूचना है कि हिंदुस्तान अखबार में कार्यरत सुकांत ममगई और अंशुल दांगी ने इस्तीफा दे दिया है. सुकांत पिछले पांच वर्षों से हिंदुस्तान में कार्यरत थे. उन्होंने देहरादून में ही दैनिक जागरण के साथ नई पारी शुरू की है. सुकांत आर्मी, आबकारी समेत कई बीटों पर अच्छी पकड़ रखते हैं.
हिंदुस्तान, देहरादून में स्ट्रिंगर के रूप में कार्यरत अंशुल दांगी ने भी तीन साल हिंदुस्तान में काम करने के बाद इस्तीफा दे दिया है. अंशुल ने देहरादून में ही अमर उजाला के साथ नई पारी की शुरुआत की है. अंशुल अमर उजाला में जूनियर सब एडिटर के पोस्ट पर पहुंचे हैं. अंशुल स्पोर्ट्स बीट पर अच्छी पकड़ रखते हैं.
भड़ास तक मीडिया की सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






