हिंदुस्तान के पटना एडिशन में हाहाकार मचा हुआ है. प्रबंधन सकते में है. ग्यारह लोगों के कल इस्तीफा देने के बाद आज चार और लोग हिंदुस्तान को गुडबाय कह गए. ये चारों स्टेट ब्यूरो में कार्यरत थे. इस वक्त ये चारों लोग हिंदुस्तान की बजाय भास्कर के आफिस में बैठे हुए हैं. इनके नाम जो पता चले हैं, वो इस प्रकार हैं- अतुल उपाध्याय, इंदुभूषण, आलोक चंद्रा और विजय कुमार.
बताया जा रहा है कि हिंदुस्तान के दिल्ली मुख्यालय से एचआर के वरिष्ठ अधिकारी राजीव गौतम पटना पहुंच चुके हैं और पूरे हालात पर नजर रखे हुए हैं. उनकी कोशिश है कि अब कोई और हिंदुस्तान से इस्तीफा देकर भास्कर न जाए. पर कहा जा रहा है कि कई लोग अब भी भास्कर से संपर्क में हैं.






